किसान यूनियन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Date:

लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बुधवार को बैठक कर किसानों से जुडी विभिन्न मांगों को लेकर रणनीतिक चर्चा की। वही यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की अगुवाई में लालगंज में हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं जनसमस्याओं के निस्तारण पर बल दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्र व विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह, प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष हई खॉन ने किसानों और कार्यकर्ताओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान न होने पर आगामी तेरह जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के जन्मदिन को लेकर खुशी साझा की गयी। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा। ज्ञापन के जरिए इटौरी, पूरे मुरली, इदिलपुर निवासी यूनियन के कार्यकर्ताओं की समस्याओ के साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग रखी गयी। नायब तहसीलदार ने समस्याओ के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नीतू गौतम, सतीश, नंदलाल तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, रेखा प्रजापति, गौमती गौतम, छोटेलाल वर्मा, रामविशाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...