कुतुबनगर में निकला जुलूस, अकीदतमंदों ने लिया हिस्सा

Date:

कुतुबनगर (सीतापुर ) कस्बा कुतुबनगर में ईंद मिलादुल नवी के अवसर पर बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस अजमेरी मस्जिद गढ़ी से शुरू होकर तकिया, कुतुबनगर चौराहा और शाह धर्म कांटा होते हुए पुनः अजमेरी मस्जिद गढ़ी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे ।

जुलूस के दौरान धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। आयोजन में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रही। आयोजकों की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। जुलूस में मुस्सन, नौशाद गाजी, भल्लू गाजी, हिंगा पठान, कमर शाह, नौशाद अंसारी, अतीक, लारेब सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। जुलूस के दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। अजमेरी मस्जिद गढ़ी पहुंचने के बाद जुलूस का समापन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया जगह जगह पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा । जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...