सुस्वागतम् गजानन, बप्पा पधारो आज,
आपके शुभ आगमन से, धन्य हुआ यह साज।
मंगलमय हो यह उत्सव, पावन हो हर द्वार,
आपकी कृपा बनी रहे, जीवन में हर बार।
विघ्न विनाशक आप प्रभु, बुद्धि के भंडार,
भक्ति-भाव से नमन करें, चरणों में सत्कार।
रिद्धि-सिद्धि संग आइए, सुख-समृद्धि लाइए,
प्रेम-स्नेह के दीप हमारे, मन-मंदिर में जलाइए।
मोदक की मधुर सुगंध से, महके आज संसार,
आपके नाम की गूँज उठे, हर दिशा में जयकार।
बप्पा पधारे हैं आँगन, हर्षित है परिवार,
सुमन करे वंदन आपका, स्वीकारें सत्कार।
स्वरचित
डाॅ सुमन मेहरोत्रा’ सुरभि’
मुजफ्फरपुर बिहार






