अमित मिश्रा
महोली (सीतापुर )
उपगन्ना आयुक्त, लखनऊ राजेशधर द्विवेदी के दिशा-निर्देशन में डालमिया चीनी मिल, जवाहरपुर के सभागार में मंडल की समस्त चीनी मिलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आज की
बैठक में मंडल की सभी चीनी मिलों की गन्ना विकास एवं अन्य संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपगन्ना आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, गन्ना विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आगामी पेराई सत्र की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी संबंधित जिला गन्ना अधिकारी, महाप्रबंधक (गन्ना), समिति सचिव एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया गया।






