महोली, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कठिना नदी पुल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार एक छोटी बालिका को भी हल्की चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम जगदेवा निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश वर्मा अपनी पत्नी सुमन और छोटी बालिका के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर पुरैना निवासी दिवाकर और तोताराम की बाइक से हो गई। हादसे में दिनेश, उनकी पत्नी सुमन, दिवाकर और तोताराम घायल हो गए। वहीं दिनेश के साथ बाइक पर सवार छोटी बालिका को भी मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया।






