महोली, सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपत आर.के. के निर्देश पर एसडीएम महोली शैलेंद्र गौतम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम घर का तारा गांव पहुंचे, जहां पिराई नदी का पानी गांव में घुसने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं पानी में चलकर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित गांवों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तहसील प्रशासन की टीम स्थिति पर निगरानी रख रही है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही गांवों में भरे पानी के कम होने की संभावना है।






