ब्लॉक परिसर में गिरा पुराना पेड़, आवागमन बाधित

Date:

 

पिसावां/सीतापुर। विकासखंड कार्यालय परिसर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक पुराना पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से ब्लॉक कार्यालय, अस्पताल और थाने की ओर जाने वाले लोगों का आवागमन बाधित हो गया।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। पेड़ हटाए जाने तक लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी निकलना मुश्किल हो गया।

आवागमन बाधित होने से लोगों को मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। काफी देर तक लोग परेशान रहे। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम को देखते हुए ब्लॉक परिसर में जर्जर एवं पुराने पेड़ों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...

ब्रह्म

कहते हैं संसार नश्वर है जीव मनुष्य सदा नष्ट, होने वाले...