ब्यूरो रिपोर्ट -अमित मिश्रा
महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। तहसील महोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी के ग्राम प्रधान नूर हसन शाह ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा उनके प्रभावी समाधान को लेकर भी बातचीत हुई।
ग्राम प्रधान नूर हसन शाह और जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार एवं संगठनात्मक संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






