महोली के विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिले विधायक : शशांक त्रिवेदी

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट -अमित मिश्रा, आकाश गुप्ता

लखनऊ। महोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करने को लेकर भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।

मुलाकात के दौरान बड़ागांव पावर हाउस की स्थापना का विषय प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुधार से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि बेहतर सड़क और विद्युत व्यवस्था क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

विधायक शशांक त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को महोली विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की ओर से रखे गए प्रस्तावों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और संबंधित विकास कार्यों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

” विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महोली विधानसभा को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। ”

” मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद महोली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और सड़क विकास से जुड़े प्रस्तावों के जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...