महोली सीतापुर
परम सौभाग्य का विषय है कि हमारे अपने नगर *महोली* में *महाराज श्री जगन्नाथ स्वामी जी की भव्य रथ यात्रा* का आयोजन *दिनांक 18 जुलाई* को होने जा रहा है।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, हम सभी का पर्व है।*
*समस्त नगरवासियों से निवेदन है कि:*
1. *इस रथ यात्रा को अपना कार्यक्रम समझकर* सपरिवार सम्मिलित हों।
2. *प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें* एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।
3. *इस पावन सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करें।*
*व्यापार मंडल के सम्मानित व्यापारी बंधुओं से विशेष अनुरोध है:*
आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि सेवा भाव से रथ यात्रा मार्ग में यथासंभव सहयोग प्रदान करें —
– कोई * जल सेवा* की व्यवस्था कर ले
– कोई *फूलों की वर्षा* की व्यवस्था कर ले
– कोई *शीतल शरबत/प्रसाद वितरण* की व्यवस्था कर ले
– अपने-अपने प्रतिष्ठानों को भगवा पताका व फूलों से सजाएं
आपका यह छोटा सा सहयोग प्रभु की कृपा का बहुत बड़ा माध्यम बनेगा।
आइए, हम सब मिलकर प्रभु का रथ खींचें और महोली की गलियों को *”जय जगन्नाथ”* के जयकारों से गुंजायमान करें।*आपकी उपस्थिति और सेवा ही इस आयोजन की वास्तविक भव्यता है।*
*निवेदक:*
दिवाकर वाजपेयी
केसरिया हिन्दू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीतापुर
—






