राज्य स्तर के लिए 07 छात्र-छात्राएं चयनि

Date:

राष्ट्रीय रोल प्ले 2026 का जनपद स्तर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ………

आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ श्रीमती गीता यादव के कुशल नेतृत्व में एवं उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ डॉ. मो. अनीस के कुशल संयोजन में जनपद स्तरीय रोल प्ले निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती गीता यादव ने किया.

सम्मानित निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ. विंध्याचल सिंह,सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकुआर पट्टी प्रतापगढ़ श्रीमती सविता सिंह,प्रधानाचार्य लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ प्रमोद कुमार तिवारी रहे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजन प्रताप जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक जनपद प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय रोल प्ले निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पोषित एवं पल्लवित करना और प्रस्तुत करना हैl शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित एवं एनसीईआरटी के निर्देशन में राष्ट्रीय रोल प्ले निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता हैl जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जीवन कौशलों के विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर विशेष बल दिया जाता है। पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं में जीवन कौशलों के विकास के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावकारी माध्यम होती है तथा सीखने का अवसर प्रदान करती हैl

विद्यालय की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का ऑलराउंडर डेवलपमेंट करना होता है।

इस आधार पर उन्हें ज्ञान प्राप्त करना होता है जिससे वह स्वयं जीवन में सही और गलत में फर्क महसूस कर सकें और सही निर्णय ले सकें और दिशा भ्रमित ना हो सके।

आज इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की विभिन्न शानदार परिस्थितियों को उनका रोल प्ला देखकर बहुत ही अच्छा लगा।

हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया।

छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के संचालक डॉ.मो. अनीस ने बताया कि आज इस राष्ट्रीय रोल प्ले निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जनपद स्तर के आयोजन में आज 03 विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न हुई है जिसमें से राज्य स्तर के लिए श्रेष्ठ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्तर के छात्र एवं छात्राओं का चयन किया गया है,लेकिन राज्य स्तर में केवल प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी और उनकी टीम अपने विद्यालय के गाइड शिक्षकों के साथ प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर की प्रतियोगिता अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में राज्य शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की नोडल डॉ.अस्मत नीलू अंसारी रही।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,छात्र छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहेl साथ ही साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। रोल प्ले पोस्टर मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का जनपद स्तर का परिणाम निम्नलिखित रहा है….

राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़-अक्स बानो प्रथम,सामूहिक गीत-भारती, गौरी केसरवानी, सलोनी वर्मा ,रितिका तिवारी प्रथम और

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नीकिता सोनी-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़-प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में पलक गुप्ता-रामनारायण इंटर कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़*प्रथम स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

गांधीजी-लालबहादुर शास्त्री जयंती

2 अक्टूबर को दो जन्म जयंती मनाते, जन्मे भारत...

ये छप चुका है 

निराकार का रूप सजाना। बुद्धिमान तह मिले खजाना।। सृष्टि रची जिसने...

जीवन- मृत्यु दर्शन 

जीवन- मृत्यु दर्शन शीतल निर्मल जल, पोषक अन्नाहार बोल सुभाषित, होते महत्व...

गीत ताटंक छंद

गीत नहीं आते अधरों पर आंँखें जब दो रोती हैं। पेट...