रोहिल्ला गांव में सफाई का काम जोरों पर

Date:

 

महोली, सीतापुर। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिल्ला में बरसात के पानी के जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते तालाब भर जाने से पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया और गांव की गलियों में भी गंदा पानी भर गया। नालियों में चौक पड़ी गंदगी के कारण पानी का बहाव बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो गई।

सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों की कई महीनों से सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण नालियां बंद पड़ी हैं और बारिश का पानी तालाब से होकर घरों तक पहुंच गया। वहीं, गांव के रास्तों पर भी बरसात का गंदा पानी बहने लगा।

एसडीएम ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को फटकार लगाते हुए सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर गांव में तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके बाद नगर पंचायत के सहयोग से गांव में नालियों की सफाई और जलनिकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...

ब्रह्म

कहते हैं संसार नश्वर है जीव मनुष्य सदा नष्ट, होने वाले...