संगठन के लिए कार्यकर्ता नींव आधार लक्की कठेरिया
कार्यकर्ता महासम्मेलन में पहुंचे सैकड़ो लोग
फूल मालाओं के साथ सभी का किया स्वागत
हसेरन। कस्बा के निजी गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर बैठक की गयी। बैठक के दौरान सभी का स्वागत सम्मान किया गया। सभी को संगठन के बारे में चर्चा की और संगठन से जोड़ने की बात की। भारतीय जनता महासंघ कार्यकर्ता महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्की कठेरिया ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने बताया कार्यकर्ताओं का स्वागत जरूरी है। संगठन का आधार कार्यकर्ता ही है। कार्यकर्ताओं से ही संगठन की नींव है। समाज की हर वर्ग का उत्थान हमारे संगठन का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संगठन की फिरोजाबाद की जिला अध्यक्ष काजल ने बताया अन्य जनपदों में भी संगठन विस्तार कर रहा है। संगठन को बढ़ाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं। शोषित और पीड़ित की आवाज पहुंचने का काम शासन प्रशासन तक हमारा संगठन करता है। कार्यक्रम में उपस्थित मोहम्मद इसरार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता चौहान , रंजन कठेरिया , शीतल बघेल , आकाश कठेरिया , उदयवीर सहित चौकी के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।






