संवाददाता – बीरेश तिवारी
सीतापुर (दि ग्राम टुडे )’गौ सम्मान आह्वान’ अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में गौसेवकों एवं संत-महात्माओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अभियान के तहत 5,72,000 से अधिक हस्ताक्षर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने की बात कही गई, जिसे गौसेवकों ने जनभावनाओं का मजबूत समर्थन बताया।
ज्ञापन सौंपते हुए अभियान के राज्य प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस विषय पर केंद्र सरकार को सकारात्मक निर्णय लेते हुए गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा प्रदान करना चाहिए।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रिंकू सिंह, मनोज सिंह, प्रणव सिंह, पप्पू बोदा जी, महंत संतोष दास खाकी, महंत बजरंग मुनि, विशंभर तिवारी (बड़ी छावनी), महंत जय राम दास, शिवम, अभिषेक मिश्रा, मिंटू गोस्वामी, सचिन, अरविंद ,अजय गुप्ता,नीरज बाजपेयी, कुलदीप वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं संत उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गौ संरक्षण एवं संवर्धन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। गौसेवकों ने कहा कि देशभर से प्राप्त लाखों हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण हैं कि समाज का एक बड़ा वर्ग गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किए जाने की मांग का समर्थन करता है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि यह ज्ञापन केंद्र सरकार तक प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिया जा सके।






