सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज केशवपुरी महोली- में स्वतन्त्रता दिवस – 2026 धूम धाम के साथ मनाया गया -ध्वजारोहण मुख्यअतिथि शैलेन्द्र गौतम उपजिलाधिकारी महोली ने किया।अतिथि स्वागत राकेश शुक्ल प्रधानाचार्य एवं घोषदल के भैयाओं ने किया।संचालन बहन प्राची ‘अध्यक्ष’ कन्या भारती एवं भैया कान्हा त्रिवेदी ‘प्रधानमन्त्री’ छात्र संसद के द्वारा हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने कहा ‘ अनेक त्याग और वलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा तथा अपने देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए हम कार्य करना हम सबका राष्ट्रीय कर्त्तव्य है।यही स्वतन्त्रता दिवस का सन्देश है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति गीत, प्रेरक प्रसंग, ओजस्वी भाषण तथा संगीत के आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।
इस अवसर पर नरेन्द्र अग्निहोत्री अध्यक्ष प्रबन्ध समिति, डा.रूपचंद्र वर्मा प्रबन्धक, वसन्त लाल त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, राजेश तिवारी नगर संघचालक, तुलसी राम पटेल खण्ड कार्यवाह, प्रशान्त वर्मा नगर कार्यवाह सम्मानित अभिभावक, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के छात्र – छात्राएँ एवं अध्यापक उपस्थित रहे।वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






