आज सीकरी गेट पुलिस

Date:

आज सीकरी गेट पुलिस चौकी के पीछे दिनेशपाल सिंह ‘दिव्य’ के आवास पर मानवाधिकारों के संरक्षण, नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मानवाधिकार संघ संगठन की नगर चंदौसी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष दिनेशपाल ‘दिव्य’, नगर उपाध्यक्ष वी. के. त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ‘सृजन’ नगर महासचिव, डी. के. अग्निहोत्री,नगर संयोजक राजू बनर्जी तथा नगर सचिव विश्वजीत शर्मा एवं आकाश राघव और आशीष पाल पर मनोनयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार केवल किसी एक वर्ग का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान, स्वतंत्रता और समानता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। संगठन द्वारा लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

प्रदेश संयोजक अश्विन कुमार शर्मा ने कहा कि नगर चंदौसी में संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवाधिकार संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा एवं जनसेवा को अपना प्रमुख संकल्प बताया।बैठक में जगदीश राना, त्रिमोहन सिंह, दीपचंदअग्रवाल , आकाश शर्मा ,दिनेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...