सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ी रही है।
“अचिन मेहरोत्रा ने अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे सभी लोग अपने घरों में एक दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा के संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। उन्होंने नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में दीप जलाने की अपील की”






