मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत पंकज जी महाराज अपनी 108 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्य निषेध वैचारिक के जन जागरण यात्रा के कल अपने 41 में पड़ाव खेल मैदान ग्राम ददरा निकट राजगढ़ पहुंचे। भारी संख्या में उपस्थित प्रेमी भाई बहनों के काफिले का भव्य स्वागत किया। आज यहां बुधवार को अपने आयोजित सत्संग संदेश में महाराज जी ने कहा संत महात्मा और फकीर कोई कौम बनाने या धर्म मजहब चलाने नहीं आते हैं। वह जात-पात धर्म मजहब वर्ग संप्रदाय की सीमा से परे होते हैं। वे सबके होते हैं सबको अपना समझते हैं सब की भलाई और कल्याण का संदेश लेकर आते हैं। उनका संकल्प होता है कि सभी लोग भजन इबादत करके जीते जी अपने सच्चे वतन सच्चे घर यानी प्रभु मलिक के पास पहुंच चले। पाप कर्म और बुराइयों की इस दुनिया में आने जाने से छुटकारा हो जाए। महात्मा समदर्शी, तत्वदर्शी और त्रिकालदर्शी होते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले युगों की कठिन साधना और उपासना पद्धतियों से जीवन को वर्तमान में कुछ भी हासिल नहीं होगा। प्रभु कहीं बाहर किसी जड़ पदार्थ में नहीं है आपके वजूद के घट में छुपा बैठा है। उसको देखने सुनने की आंख कान सबके अंदर है। परन्तु खोलने वाला महात्मा चाहिए। जिसके आंख कान खुले हो वही आपकी जीवात्मा को जगा सकता है। सत्संग अमोलक धन है इसके जीवात्मा पर जन्मो जन्मो से चढ़ी गंदगी की सफाई होती है। उन्होंने आत्म कल्याण और प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग सूरत शब्द योग निदान की विधि सुमिरन ध्यान भजन को विस्तार से समझाया।
उन्होंने अपील किया कि सभी लोग शाकाहार सदाचार अपनानें और नशा मुक्त रहने का संकल्प लें। नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करें इससे वे संस्कारी व चरित्रवान बनेंगे यह अपनी बहुत बड़ी समाज सेवा होगी खुद भी भगवान का भजन करें सेवा करें और दूसरों को भी भजन करने सेवा करने के लिए प्रेरित करें। आगे का समय अच्छा नहीं है कुदरत बुरे कर्मों से नाराज है आगे बहुत कष्ट तकलीफे होने वाली है जो केवल भजन करने से ही दूर होगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री और प्रवक्ता मोतीलाल, सरजू प्रसाद मौर्य, रामेश्वर प्रजापति, लोकनाथ, राम बृक्ष एवं सहयोगी संगत कौशांबी के घनश्याम सिंह, लवकुश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
सत्संग समारोह के बाद सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जन जागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम जौगढ़ ब्लाक राजगढ़ के लिए प्रस्थान कर गई यहां आज प्रातः 11:00 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित था।
मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज
Date:






