आशापुर फ्लाईओवर पर कार सवार ने मारी टक्कर–एक की मौत एक घायल

Date:

 

अजय कुमार दूबे–ब्यूरो प्रमुख

(पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे

 

सारनाथ वाराणसी। थाना सारनाथ क्षेत्र के आशापुर चौकी अंतर्गत (दिन सोमवार) लगभग सायं 5 बजे फ्लाईओवर के ऊपर कार संख्या UP65QT1663 का चालक डब्लू यादव पुत्र खरपत यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मवैया, सारनाथ, घोर लापरवाही के कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए स्कूटी संख्या UP65CJ0235 एवं पल्सर मोटर साइकिल संख्या UP65FK4676 में टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी चालक प्रमोद कुमार बरनवाल पुत्र किशोर, उम्र लगभग 55 वर्ष, फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार हेतु (पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय) ले जाया गया। जहां बताया जाता है कि, जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पल्सर चालक संतोष वर्मा पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी (उदयपुर, रोहनिया) को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें दीर्घायु अस्पताल, आशापुर भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि, कार चालक को सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़कर थाने ले जाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार चलने योग्य न होने के कारण क्रेन की सहायता से थाना परिसर भिजवा दी गई तथा दोनों (दोपहिया वाहनों) को भी पुलिस द्वारा थाना सारनाथ कस्टडी में भेजा गयाहै। गार्जियन के तहरीर पर कार सवार चालक के ऊपर समाचार लिखे जाने तक भिन्न-भिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आशापुर चौकी इंचार्ज, दीक्षा पांडेय द्वारा मौके पर शांति व्यवस्था एवं यातायात सुचारु रूप से संचालित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने (आईआईएम) बोधगया में लहराया परचम

  मिला द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल)   "भारतीय ...

वुमनहुड इन शिफ्टिंग वर्ल्ड) के ऑनलाइन विमोचन एवं परिचर्चा में वक्ताओं ने रखा नारीत्व का सम्मान 

  अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   लखनऊ। लेखिका, पत्रकार...

चंदौली में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस टीम की छापेमारी में तीन युवतियां बरामद

  अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   जनपद चंदौली। कोतवाली...

विधायक सुशील सिंह के काफिले में जा घुसी तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त 

    अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   जनपद चंदौली। नेशनल...