बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, ब्लिसोत्सव में दिखी प्रतिभा और संस्कारों की झलक

Date:

 

अमित मिश्रा

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। महोली स्थित ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘ब्लिसोत्सव’ का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा उपस्थित रहे। वहीं महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

“इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शानदार प्रस्तुतियों के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की”

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर अवधेश वर्मा, स्कूल प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने (आईआईएम) बोधगया में लहराया परचम

  मिला द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल)   "भारतीय ...

वुमनहुड इन शिफ्टिंग वर्ल्ड) के ऑनलाइन विमोचन एवं परिचर्चा में वक्ताओं ने रखा नारीत्व का सम्मान 

  अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   लखनऊ। लेखिका, पत्रकार...

चंदौली में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस टीम की छापेमारी में तीन युवतियां बरामद

  अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   जनपद चंदौली। कोतवाली...

विधायक सुशील सिंह के काफिले में जा घुसी तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त 

    अजय कुमार दूबे ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल) दि ग्राम टुडे   जनपद चंदौली। नेशनल...