ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा
*महोली, सीतापुर, 23 नवम्बर।* भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तहसील अध्यक्ष महोली धर्मेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को उप जिलाधिकारी महोली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की चार जन समस्याओं के समाधान की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पकरिया पाण्डेय व नेरी संसडा में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं तथा बच्चों व महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छोड़े जाने की मांग की गई। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत महिला केयरटेकरों का कई माह का मानदेय बकाया है। उन्हें तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सरकारी लोन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बैंकों द्वारा लोन में आनाकानी की जा रही है। पात्र युवाओं को लोन दिलाने की मांग की गई। हसनापुर में राजू मिश्रा के मकान से राजू शुक्ला के मकान तक लगभग 150 मीटर मार्ग पूरी तरह खराब है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की गयी है इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय तहसील संगठन मंत्री रंजीत बंसल तहसील सचिव प्रेमशंकर तिवारी अनिल सिंह चौहान नंदकिशोर महिला प्रकोष्ठ से निशा बाजपेयी,आरती रावत,रेनू विश्वकर्मा,पूनम आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






