दी ग्राम टुडे ब्यूरो राजकुमार
राजपुर क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर व सांकेतिक चिह्न लगाने की मांग जर्जर सड़कों और झाड़ियों की समस्या भी उठाई
कानपुर देहात में23 नवम्बर कस्बा राजपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश चंद्र मिश्रा ने सड़क सुरक्षा को लेकर पहल की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भाल पुलिया, कस्बा राजपुर, खासवरा तथा पैलावर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ ही सड़क पर सावधानी संबंधी सांकेतिक चिह्न एवं संकेतक बोर्ड लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन स्थानों पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ऐसे में समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाने बेहद जरूरी हैं इसके अलावा उन्होंने राजपुर से पिटाकपुर मार्ग के दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों को कटवाने की मांग उठाई है झाड़ियों के कारण सड़क किनारे का दृश्य स्पष्ट नहीं हो पाता, जिससे वाहन चालकों को आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं राजपुर से सिलहरा मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों को भी दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने और जर्जर मार्गों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है संबंधित विभाग को जनहित में इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों का सफर सुरक्षित हो सके उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए






