कान्हा गौशाला का मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

Date:

 

महोली सीतापुर ‌ बुधवार को गौ सेवा आयोग मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता एवं राज्य दर्जा मंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने महोली स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से गौशाला प्रशासन में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई।

मंत्रियों ने गौशाला में हरे चारे, भूसे, दाने तथा पशुओं के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गौवंश के रखरखाव एवं खान-पान की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में पाए जाने पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान गौ सेवा आयोग मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इच्छुक लोगों को गौशाला से एक-एक गाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग गौ सेवा से सीधे जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने प्रति गाय प्रतिदिन 50 रुपये का लाभ दिलाने की बात भी कही।

मंत्री ने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर गैस प्लांट स्थापित करने तथा प्राकृतिक/जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश से प्राप्त गोबर का बेहतर उपयोग कर गौशाला की आय बढ़ाई जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान बृहद गौशाला निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा, जिससे अधिक संख्या में गौवंश को बेहतर आश्रय और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंत्रियों ने गौशाला से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गौवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...