चरणों शीश झुकाता

Date:

प्रथम पूज्य की करे अर्चना, रिद्धि-सिद्धि के है दाता ।

दयावंत हे बुद्धि प्रदायक, जन-जन के भाग्य विधाता ।।

 

प्रथम पूज्य को प्रथम निमंत्रण, नत मस्तक हम आराधे ।

होते सबके काम सफल जब, गणपति आकर सब साधे ।।

रिद्धि-सिद्धी के संग पधारो, शुभ कर्ता सुख के स्वामी ।

शास्त्र रचेता गणपति बप्पा, वेद-शास्त्र के है ज्ञाता ।।

 

दुख-हर्ता सुख-कर्ता स्वामी, सबका मङ्गल करते हो ।

शम्भू सुत गौरी के नंदन, कष्ट सभी के हरते हो ।।

शूप-कर्ण रक्षार्थ उठाओ, दुख में अब जनता सारी ।

धर्म-धरा पर संकट छाया, धर्म विरोधी हड़काता ।।

 

गणपति काज सुधारो सबके जीव जगत हो आभारी ।

करे अर्चना पूज्य तुम्हारी, आस-तुम्ही से है भारी ।।

दूर करो सब कष्ट जगत के, हे जग के अंतर्यामी ।

हे प्रथमेश्वर बुद्धि विनायक, मैं चरणों शीश झुकाता ।।

 

*-लक्ष्मण लड़ीवाला ‘रामानुज’*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...