दि ग्राम टुडे, कानपुर।
श्री दुर्गा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई 2026 से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को आए विनाशकारी तूफान में मंदिर को क्षति पहुंची थी, जिसके बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। अब पुनर्निर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के तहत 5 जुलाई, रविवार को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके अगले दिन 6 जुलाई, सोमवार को सायंकाल 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 10 जुलाई, शुक्रवार से प्रातः 11 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 11 जुलाई, शनिवार को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति एवं आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक डी.के. सिंह एवं पुजारी पंडित पंकज द्विवेदी ने बताया कि सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।
नेहरू नगर केसा चौराहा स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5 जुलाई से, शोभायात्रा व भंडारे का होगा आयोजन
Date:






