मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट -अमित मिश्रा

महोली, सीतापुर। पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तथा कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महिला पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के तहत नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने बाजार, मेला ग्राउंड तथा गांव तिराहे सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं से संवाद किया और उन्हें साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता, ऑनलाइन गेमिंग तथा अपनी निजी जानकारी और लोकेशन साझा करने से होने वाले संभावित जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, पासवर्ड अथवा लोकेशन साझा न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें।

जागरूकता अभियान के दौरान महिला दरोगा भावना भारद्वाज एवं उनकी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोतवाली परिसर में भी मिशन शक्ति कार्यक्रम पूर्व से संचालित है, जिसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार   कानपुर...

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...