सुनहरी छांव पब्लिकेशन और अपना गांव अपना देश फाउंडेशन के तहत आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में खुर्जा की वरिष्ठ साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा उनके साहित्यिक और सामाजिक कार्य हेतु मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सुनहरी छांव ट्रस्ट की संस्थापक डॉ सुमन मोहिनी सलोनी, विधायक रविंद्र सिंह नेगी, कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जी द्वारा शॉल पहनकर मानव उपाधि और मोमेंटो प्रदान किया गया।
साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ जी ने बताया कि उनका बचपन से ही सपना रहा था समाज के लिए कुछ करने का। आज उनके कार्यों को सम्मानित किया गया यह उनके लिए गर्व का विषय है।
समारोह में अन्य कई लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें हापुड़ जिले की शिक्षिका लविका अग्रवाल को उनके शैक्षिक और सामाजिक कार्य हेतु मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सांझा सकलन भारतीय की वीरांगनाएं और पत्रिका जश्न-ए-आजादी का विमोचन भी किया गया। रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ जी की कविता विस्मृत नंगेली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस कविता के माध्यम से एक छुपे हुए चरित्र को सामने लाने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।






