उर्वरक वितरण से पूर्व ग्राम स्तर पर फार्मर आईडी शिविर लगाए जाएं :  नवल किशोर मिश्रा

Date:

वीरेश तिवारी

 

सीतापुर। आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर प्रदेश में उर्वरक वितरण के लिए लागू की गई फार्मर आईडी व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है।

नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि किसानों के हित में फार्मर आईडी की व्यवस्था लागू करना सरकार का एक सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम है। इससे वास्तविक किसानों की पहचान सुनिश्चित होगी तथा उर्वरक एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी व्यवस्था किसानों के लिए लाभकारी है और इससे भविष्य में उर्वरक वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी।

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यदि इस व्यवस्था को लागू करने से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनवा दी जाती तो वर्तमान में किसानों के बीच उत्पन्न भ्रम एवं विरोध की स्थिति काफी हद तक टल सकती थी। उन्होंने कहा कि अभी भी जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन सकी है उनके लिए ग्राम स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि जानकारी के अभाव में अनेक किसान नई व्यवस्था को लेकर असमंजस में हैं जिससे उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि कृषि विभाग के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी बनवाई जाए तथा तब तक किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी जिससे किसी भी किसान को केवल फार्मर आईडी के अभाव में उर्वरक से वंचित न होना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

उरदौली बाज़ार में बीती रात चली गोली जांच में जुटी पुलिस 

      महोली (सीतापुर) कोतवाली महोली क्षेत्र के अंतर्गत उरदौली बाजार...

वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए ‘स्वयं के स्रोत से राजस्व सृजन क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन 

      महोली,( सीतापुर,) ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से सशक्त एवं...

नगर पंचायत के लिपिक को भेजा गया जेल महोली सीतापुर

महोली( सीतापुर )आदर्श नगर पंचायत के लिपिक रविशंकर गुप्ता...

भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर किया दीपोत्सव

दि ग्राम टुडे,कानपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर...