धर्म और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान की सराहना, पटका पहनाकर किया सम्मान
महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रवक्ता आचार्य अमित कृष्ण महाराज ने महोली आगमन के दौरान आदर्श नगर पंचायत महोली के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता टीटू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आचार्य अमित कृष्ण महाराज ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की।
आचार्य अमित कृष्ण महाराज ने कहा कि दिनेश कुमार गुप्ता टीटू जिस प्रकार गरीबों की सेवा और धर्म के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण के साथ कार्य करते हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके सभी कार्य सफल हों और वह इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहें। इस अवसर पर कुलदीप बाजपेयी, दिवाकर बाजपेयी यदि केसरिया की टीम उपस्थित रही






