अमित मिश्रा
स्वच्छता का संकल्प लेकर गांवों को साफ-सुथरा रखने की अपील
पिसावां, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पिसावां ब्लॉक कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मिथिलेश सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
” इसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मिथिलेश सिंह यादव एवं खंड विकास अधिकारी ने शहीद स्तंभ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मिथिलेश सिंह यादव ने लोगों से स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सभी को अपने आसपास, पड़ोस और गांव में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी हुए गांवों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग करना चाहिए।






