बिजली के पोल से टकराईं मोटरसाइकिल, इलाज के दौरान युवक की मौत

Date:

हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे पिसावा थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी 19 वर्षीय शौर्य शुक्ला की सोमवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।यह हादसा कुतुबनगर मार्ग पर मुल्लाभीरी और गुरसंडा के बीच हुआ था। शौर्य अपनी बाइक से जा रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूट गया और बाइक खाई मे जा गिरी।शौर्य ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन सिर पोल से टकराने के कारण उन्हें गंभीर हेड इंजरी हुई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था।शौर्य इसी वर्ष सीतापुर के सरस्वती आनंदी देवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हुए थे। वह पढ़ाई में होनहार थे और प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर सरकारी पद पर पहुंचने का सपना देख रहे थे। उनके पिता विनय शुक्ला शिक्षा विभाग के बीआरसी पिसावा मे सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शौर्य परिवार की इकलौती संतान थे।परिजनो के अनुसार, मिश्रिख क्षेत्र के जसरथपुर के सरसंई गांव स्थित उनके मामा के यहा बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को बारात आनी थी। शौर्य अपनी मां पूनम शुक्ला को बाइक से लेने गुरसंडा आ रहे थे, ताकि उन्हें शादी समारोह में लेकर जा सकें।शौर्य की मौत की खबर गुरसंडा गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक छा गया। जिस घर में शादी की खुशियां होनी थीं, वहा मातम पसर गया। शव गांव पहुंचने पर मा पूनम शुक्ला और पिता विनय शुक्ला गहरे सदमे में थे। पिता विनय शुक्ला ने कहा, मेरा एक ही बेटा था। उसे पढ़ा-लिखाकर बड़े अधिकारी के रूप में देखना चाहता था। जो कुछ कमाया, उसकी पढ़ाई पर लगा दिया। वह आगे प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहा था, लेकिन भगवान ने हमसे सबकुछ छीन लिया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि तेज रफ्तार से बाइक बिजली के पोल से टकराई थी, जिसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी दुःखद मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

नगर पंचायत के लिपिक को भेजा गया जेल महोली सीतापुर

महोली( सीतापुर )आदर्श नगर पंचायत के लिपिक रविशंकर गुप्ता...

भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर किया दीपोत्सव

दि ग्राम टुडे,कानपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर...

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...