2027 में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया आह्वान
महमूदाबाद। विधानसभा महमूदाबाद के सेक्टर नंबर-9, खालगांव स्थित ग्राम पंचायत भरथर के अंबेडकर पार्क में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कानपुर व लखनऊ मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह जाटव, लखनऊ मंडल प्रभारी हरीश सैलानी, लखनऊ मंडल प्रभारी राजेश सिद्धार्थ, ओबीसी जिला संयोजक कौशल किशोर वर्मा तथा बीएसपी जिलाध्यक्ष विनोद राजवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा प्रभारी सुरेश रावत, विधानसभा अध्यक्ष हेमराज गौतम, विधानसभा महासचिव हरिओम पटेल, विधानसभा सचिव राजकुमार गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार गौतम, विधानसभा संयोजक ओबीसी सुनील वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष बंशीलाल गौतम, सेक्टर सचिव संजय गौतम, सेक्टर महासचिव हसीन खान प्रधान, सेक्टर सचिव भल्लर प्रसाद गौतम, सेक्टर सचिव दिनेश कुमार सिंह, सेक्टर सचिव कढ़िले राम, बूथ अध्यक्ष निरंजन लाल गौतम, बूथ उपाध्यक्ष इन्द्र पाल गौतम, प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर सिंह तथा युवराज भार्गव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवा साथी मौजूद रहे।
चारों शासनकाल की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीएसपी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के चारों शासनकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों, जनहितकारी नीतियों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
“2027 में सरकार बनाने की अपील बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही जनता से बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देकर पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की गई”






