वर्दी का खौफ दिखाकर युवक ने की उगाही, पुलिस का नाम लेकर परिवार से ऐंठे 7 हजार रुपये

Date:

 

दि ग्राम टुडे, कानपुर।
कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र में पुलिस के नाम पर उगाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने वर्दी और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर एक परिवार से 10 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताकर परिवार पर दबाव बनाया और पुलिस को पैसे देने की बात कहकर 7 हजार रुपये ऐंठ लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना पुलिस चौकी अंतर्गत चकरतनपुर निवासी एक परिवार किसी मामले में पुलिस चौकी गया था। चौकी से वापस लौटने के बाद देर रात एक युवक उनके घर पहुंचा और खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए कहा कि पुलिस को पैसे देने होंगे। आरोप है कि युवक ने परिवार पर दबाव बनाते हुए 10 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण परिवार ने आरोपी को 7 हजार रुपये दे दिए।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक ने तीन हजार रुपये और देने का दबाव बनाया और कहा कि यदि बाकी रकम नहीं दी गई तो पुलिस घर पहुंच जाएगी। युवक की बातों से घबराया परिवार अगले दिन दोबारा मंधना पुलिस चौकी पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार से पैसे मांगने या किसी भी प्रकार की वसूली से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद परिवार को अपने साथ ठगी और उगाही होने का एहसास हुआ। परिवार के मुखिया ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने पुलिस का नाम लेकर परिवार को डराने और अवैध वसूली करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...