सेवा संकल्प अभियान में विधायक शशांक त्रिवेदी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट -अमित मिश्रा

महोली (सीतापुर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महोली ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शशांक त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर पंचायत सहायकों एवं पीआरडी जवानों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। वहीं चिकित्सा, पंचायत, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

” विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि जनसेवा और महोली क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता और संकल्प है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को बढ़ावा मिल रहा है‌ उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों, पीआरडी जवानों, आशा, आंगनवाड़ी, चिकित्सा एवं पंचायत कर्मियों सहित सभी कर्मचारी शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके परिश्रम और सेवाभाव से आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है “

” विधायक ने कहा कि महोली के विकास में योगदान देने वाले सभी कर्मठ साथियों का सम्मान पूरे क्षेत्र का सम्मान है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में इसी तरह सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...