गीत

Date:

रचना शीर्षक

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना

विधा।। गीत

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना।

ले जाने को साथ मत कोई भी द्वेष- राग रखना।।

**

चार दिनों की चांदनी और आनी फिर अंधेरी रात है।

तेरे अच्छे कामों का सुफल ही जीवन की सौगात है।।

मत बिगाड़ दे कोई कुछ यूं बचा अपना भाग रखना।

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना।।

**

तेरी अदाकारी तेरी कहानी सब को ही याद रहे।

दुनिया के तमाशे में तेरी फनकारी पर सबकी दाद रहे।।

देखना अपने व्यवहार बोल में न ही कोई दाग रखना।

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना।।

**

तुम खुद हाथ की लकीरें अपना जमीं आकाश बनाओ।

अपने पसीने की स्याही से अपना इतिहास बनाओ।।

अपनी बुद्धि विवेक वाणी में कभी मत तुम आग रखना।

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना।।

**

इसी जन्म में अपनी करनी का कुफल भोगना पड़ता है।

स्वयं ही जीवन परीक्षा में सफल रास्ता खोजना पड़ता है।।

श्रम से कमाए धन से ही अपना रोशन चिराग रखना।

दुनिया के इस तमाशे में किरदार बेदाग रखना।।

**

रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली।।

©. @. skkapoor

सर्वाधिकार सुरक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...