चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में इंस्पेक्टर नीरज ओझा, बाबूपुरवा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना प्रभारी नीरज ओझा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रवि पासवान उर्फ हीरोपंती, सोनू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 110 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लाते थे और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बाबूपुरवा नीरज ओझा की अगुवाई में चौकी प्रभारी बगाही हेमंत मावी, चौकी प्रभारी चारराड रमेश चौधरी और उपनिरीक्षक आफताब की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाबूपुरवा पुलिस की इस कार्रवाई को नए थाना प्रभारी के सख्त तेवर के रूप में देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...