महोली (सीतापुर)। विकासखंड महोली के ग्राम लक्ष्मणपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर भाजपा के युवा नेता ज्ञानेंद्र शुक्ला ज्ञानू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा व्यास को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
“इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना जागृत होती है और हमारी सनातन परंपराओं को मजबूती मिलती है। ग्राम लक्ष्मणपुर में इस भव्य आयोजन के लिए आयोजक मंडल के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं”
कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ज्ञानेंद्र शुक्ला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नमन किया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। कई दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।






