सीतापुर
तहसील महोली के अन्तर्गत ग्राम नेरी का बिजली ट्रांसफार्मर फुक जाने के कारण लोग परेशान लगभग बीस धन्टे से अधिक का समय हो गया है पानी के लिए ग्रामीण परेशान हैं
अधिकारियों का अभी तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि को हुई बरसात में ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चलते बिजली गुल हो गई जिसकी सूचना स्थानीय पावर हाउस को दी गई पावर हाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को चेक किया तथा बताया कि ट्रांसफार्मर फुक गया है जिसको लेकर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी अभिशाषी अभियंता सीतापुर को दी गई उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनकर स्थानी जेई को जानकारी देने के लिए कहा लेकिन ग्रामीणों द्वारा जेई का फोन मिलाया गया जेई का फोन नहीं मिला वही काफी प्रयासों के बाद भी फोन नहीं मिल सका बिजली न आने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।






