स्मार्ट पुलिसिंग को तकनीक से नई मजबूती, ‘शक्ति कॉप ऐप’ की समीक्षा बैठक आयोजित

Date:


दि ग्राम टुडे, कानपुर।
कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इटावा पुलिस द्वारा विकसित “शक्ति कॉप ऐप” के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐप की कार्यप्रणाली, उसकी प्रमुख विशेषताओं, उपयोगिता तथा पुलिस व्यवस्था में उसके प्रभावी प्रयोग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
बैठक के दौरान तकनीक आधारित नवाचारों को अपनाकर पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है, जिससे आमजन को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इस अवसर पर पुलिस व्यवस्था में डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग, कार्यों की प्रभावी निगरानी तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि “शक्ति कॉप ऐप” स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...