प्रेस-विज्ञप्ति

Date:

प्रयागराज के साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को मिला “समाज गौरव सम्मान”

 

अखिल भारतीय शाकाहार परिषद् के तत्वावधान में शुक्रवार 2 अक्टूबर को अहिंसा शाकाहार सम्मेलन का आयोजन माधव सभागार, निरालानगर, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से समाजसेवियों, विद्वानों, प्रबुद्धजन तथा साधु-संतों की सहभागिता रही। इसमें अहिंसा, शाकाहार, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता, गौ-संरक्षण तथा जैविक कृषि जैसे विषयों माँ संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 ख्यातिलब्ध विद्वतजनों को “समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। प्रयागराज के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’, लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संगीता, डॉ जयप्रकाश तिवारी, डॉ करुणा पांडेय समेत 10 विद्वानों को ‘समाज गौरव सम्मान’ स्मृति-चिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र दे कर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय शाकाहार परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय पवन जैन, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त संयोजक आदरणीय प्रमिल द्विवेदी, समाजसेवी आदरणीय शैलेन्द्र चतुर्वेदी, विद्युत् जैन तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सक्रीय सहभागिता तथा मार्गदर्शन में यह गौरवशाली कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

डॉ. अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’

संस्थापक व अध्यक्ष वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी, प्रयागराज (उ0 प्र0)

कवि । संपादक । समीक्षक । स्तंभकार । छंद विशेषज्ञ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्वच्छता अभियान की हकीकत: दीवारों पर स्लोगन, जमीन पर गंदगी का अंबार

  महोली के मेला ग्राउंड में गंदगी से लोग परेशान,...

मन फिर भी रोता है

चलते-चलते थक जाता है कभी-कभी इंसान, कंधों पर संसार लिए फिर ढोता...

दुआओं में बहुत शक्ति होती है

दुआओं में बहुत शक्ति होती है, जो किसी के लिये...