भारतीय गौ रक्षा संघ ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर। सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए भारतीय गौ रक्षा संघ ने कानपुर के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री चंद्रानंदगिरी जी महाराज के निर्देश एवं सर्वसम्मति से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।
नियुक्ति के तहत पंकज सिंह निषाद को गौ रक्षा प्रकोष्ठ, कानपुर नगर (दक्षिण) का जिला मीडिया प्रभारी तथा जगमोहन सिंह को गौ रक्षा प्रकोष्ठ, कानपुर नगर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।


संगठन ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की गौ रक्षा, धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पित भावना, निस्वार्थ सेवा और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कानपुर में गौ रक्षा अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठन का जनाधार और मजबूत होगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कानपुर नगर जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय एवं महामंत्री मुन्ना हजारिया ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा तथा गौ संरक्षण के अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...

पृथ्वी रंगमंच का गौरव बढ़ाएंगे पं. विजय दीक्षित, 15 अगस्त को मिलेगा ‘उत्पल दत्त सम्मान’

***************************** वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ के नेतृत्व में आयोजित होगा...