प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर आया।
उन्हें जन्मदिन की बधाई ,अनंत शुभकामनाएं ,जन -जन हरसाया।
वे स्वस्थ रहें, चिरायु हों, उन्होंने यश कीर्ति का शिखर है पाया ।
भारत माता के सच्चे सपूत ने ,भारत -चमन खिलाया ।
भारत की राजनीति में चार बार रहे गुजरात के मुख्यमंत्री एवं तीन बार भारत के प्रधानमंत्री ,कीर्तिमान बनाया ।
वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास की सौरभ से ,भारत देश को महकाया।
जमीन से अंबर तक ,अंतरिक्ष में भी प्रगति का कमाल दिखाया ।
देश के दुश्मनों को औंधे मुंह गिराया ,सनातन धर्म मुस्कुराया।
मोदी जी ने दूरदर्शिता से, कूटनीति का रहस्यमई जाल बिछाया।
आदरणीय मोदी जी पर गर्व है सबको ,भारत मां का मन, फूला न समाया।
विश्व के नेता है नरेंद्र -दामोदर मूलचंद मोदी जी, उनने कीर्ति ध्वज लहराया।
मोदी जी का 76 वां जन्मदिन, भारत के संग विश्व ने भी मनाया।
शत्रु देश पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर से, मोदी जी ने मजा चखाया।
रूस ,अमेरिका, फ्रांस ,जापान अनेक देशों से, व्यापारिक रिश्तो को बढ़ाया ।
देशद्रोहीयो, आतंकवादियों, विपक्षियों को ,देश के आगे झुकाया।
नारी, लोकतंत्र ,संविधान, भारत को सम्मान दिलाया ।
असंभव को संभव कर दिखाया।
देश में सुख समृद्धि का मौसम आया ।
मोदी जी को कोटि-कोटि नमन जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई, हर भारतीय हरसाया ।
रचयिता
डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश
रचना स्वरचित मौलिक है।






