श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में आस्था

Date:

श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में आस्था,उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का भव्य संगम

 

बिलासपुर (छग):: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विद्युत वातानुकूलित परिसर में दिनांक 17 से 19 सितंबर 2026 तक भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री विश्वकर्मा, जो सृजन, शिल्प, तकनीकी कौशल एवं निर्माण के प्रतीक माने जाते हैं के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि वासु गुप्ता, (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता /सामान्य), अति विशिष्ट अतिथि श्री के. के. भारद्वाज (Dy. CEE/G ) एवं श्री पी. के. शराफ Dy. CEE/SO) तथा विशिष्ट अतिथि पी. सत्यनारायण, श्री ए. के. सिंह , रवि मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री एवं अर्बन बैंक डायरेक्टर रामकुमार यादव ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई।

संगीतमय संध्या ने बांधा समां

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्युत वातानुकूलित परिसर के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया। सुसज्जित परिसर में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय संध्या ने उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों के मन में उत्साह और आनंद का संचार किया। इस कार्यक्रम में शामिल संगीत कलाकारों के संग अवंतिका राव को सम्मानित किया गया। संगीत, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में सभी अतिथियों ने प्रसन्नचित्त होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कर्मचारियों की प्रतिभा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता ने समारोह को यादगार बना दिया। आयोजन ने कार्यस्थल पर आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

हवन, पूर्णाहुति एवं विसर्जन कार्यक्रम संपन्न

दिनांक 19 सितंबर 2026 को भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन उपरांत हवन एवं पूर्णाहुति का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न किया गया। तत्पश्चात विधिवत विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भगवान श्री विश्वकर्मा से सभी कर्मचारियों ने परिवारों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति तथा कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

एकता, सहयोग एवं समर्पण का संदेश

विश्वकर्मा जयंती समारोह केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर कर्मचारियों की एकजुटता, पारस्परिक सहयोग एवं सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना। आयोजन की सफलता में विद्युत वातानुकूलित परिसर के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से समारोह गरिमापूर्ण, आनंदमय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...