23 वर्ष की उम्र में 12 सरकारी नौकरियाँ हासिल कर शिवम बने युवाओं के प्रेरणास्रोत

Date:

 

दि ग्राम टुडे, रिपोर्ट – कुमार संदीप

बिहार के दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत करैला पंचायत के बसुआरा गाँव निवासी शिवम कुमार मिश्रा ने मात्र 23 वर्ष की आयु में 12 सरकारी नौकरियों के जॉइनिंग लेटर प्राप्त कर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र और राज्य का गौरव बढ़ाया है। साधारण किसान एवं निजी वाहन चालक संकेत कुमार मिश्रा (उर्फ कन्हैया) तथा स्वास्थ्य विभाग में एएनएम रहीं सरस्वती सिन्हा के पुत्र शिवम ने कठिन परिस्थितियों के बीच निरंतर परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया। उन्होंने SSC GD, SSC CGL, SSC MTS, NTPC, CRPF, SSC CPO सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की।अपनी सफलता का श्रेय शिवम अपनी माता, परिवार और निरंतर मेहनत को देते हैं। उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियों में भी माता ने उनका हौसला कभी टूटने नहीं दिया।शिवम कुमार मिश्रा की यह उपलब्धि आज बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...