
दि ग्राम टुडे, कानपुर।
कानपुर नगर में कुशवाहा समाज की युवा इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से उत्तम कुशवाहा को कुशवाहा समाज कानपुर नगर (युवा विंग) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस घोषणा के बाद समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाया जाएगा तथा समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
उत्तम कुशवाहा ने शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर समाज को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शशिकांत कुशवाहा, अध्यक्ष राजनाथ कुशवाहा, महामंत्री हरेराम वर्मा, मनोज कुमार, देव कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, विकास, प्रेमचंद्र मौर्य और दीपक कुशवाहा सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हित में नई दिशा में कार्य करेगा।
उत्तम कुशवाहा बने कुशवाहा समाज कानपुर नगर युवा विंग के जिलाध्यक्ष, युवाओं को संगठित कर समाज उत्थान का लिया संकल्प
Date:






