महोली (सीतापुर ) महोली नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश प्रेम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें क्षेत्राधिकार नागेन्द्र सिंह चौबे द्वारा पुरस्कार भी दिया गया इनमें एपिक ग्लोबल स्कूल ,विद्या मंदिर स्कूल ,शक्ति लर्निंग टाइम स्कूल के बच्चे शामिल थे कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी भी सम्मिलित हुए कार्यक्रम कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडे के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी बच्चों को जलपान भी कराया वहीं उमाशंकर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए दसवीं व 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को उपहार दिया गया उधर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता टीटू, अध्यक्ष केतुकी तथा कर्म चारी एवं नागरिक उपस्थित रहे प्रसंग इंटर कॉलेज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दयाशंकर पटेल महाविद्यालय , राम प्रसाद जूनियर हाई स्कूल ब्लॉक कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया ब्लॉक कार्यालय पर शहीदों को नमन किया गया जिसमें ब्लाक प्रमुख जगदीस प्रसाद खंड विकास अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।






