महोली (सीतापुर)। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल गुरुवार शाम महोली निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मनोज मिश्रा की दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने मनोज मिश्रा, श्याम मिश्रा एवं लाल मिश्रा से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रशासक पिसावां मिथिलेश सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, ग्राम प्रधान नूर हसन शाह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की माता का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।






