जय गणेश देवा 

Date:

हे गणनायक जय गणेश !

गणेश चतुर्थी आज है आयी

उत्साह , उमंग संग है लायी

पंडाल -घरों में प्रतिमा सजाके

प्रथम पूजन भक्तजन करते ।

 

मंगल कार्य तुम्ही हो करवाते !

विघ्नहर्ता तुम हो कहलाते

सब संकटों से पार कराके

मनोकामनाएँ पूरन करते ।

 

बुद्धि , विवेक , ज्ञान प्रदाता

हो तुम शक्ति , ऊर्जा के दाता

हर कोई तेरी शरण में आके

श्रद्धानत हो कर वंदन करते ।

 

माता -पिता को पूज्य माना

कर्तव्यनिष्ठा को तुमने जाना

जड़ – जड़ताओं को दूर भगाके

जग में प्रेम ,मैत्री , अमन करते ।

 

ग्लोबलवार्मिंग की सूरत बदलने

पर्यावरण की रक्षा के लिए

इको – फ्रेंडली गणेश बनाके

नदी, सागर में विसर्जन करते ।

डॉ . मंजु गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्वच्छता अभियान की हकीकत: दीवारों पर स्लोगन, जमीन पर गंदगी का अंबार

  महोली के मेला ग्राउंड में गंदगी से लोग परेशान,...

मन फिर भी रोता है

चलते-चलते थक जाता है कभी-कभी इंसान, कंधों पर संसार लिए फिर ढोता...

दुआओं में बहुत शक्ति होती है

दुआओं में बहुत शक्ति होती है, जो किसी के लिये...