लखनऊ में अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
दि ग्राम टुडे,लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसकी जमीनी पकड़ और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आगामी एक महीने के भीतर प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा की टीम का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने युवाओं को पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा वर्ग के सहयोग और भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा व्यक्त किया।
AJP Media Cell
लखनऊ में अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
Date:






