ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा
सीतापुर ( दी ग्राम टुडे )स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सीतापुर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्र सिंह द्वारा सूरज तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. इन्द्र सिंह ने कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ निर्वहन करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन जरूरी है। उन्होंने सूरज तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान प्राप्त करने पर सूरज तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।






